Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंगापुर में सीएम योगी का स्केच बनाकर लाई बच्ची, मुख्यमंत्री ने स्टेज पर बुलाया और दिया ऑटोग्राफ


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी हाल में ही सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए थे। 23 फरवरी को सिंगापुर में कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट के दौरान एक बच्ची को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे सीएम योगी ने स्टेज पर बुलाया। दरअसल, एक छोटी बच्ची योगी आदित्यनाथ का स्केच बनाकर लाई थी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही बच्ची के हाथ में अपना स्केच देखा, उन्होंने तुरंत उसे स्टेज पर बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके साथ ही सीएम योगी ने बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया।

बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ती है और सीएम योगी से मिलने के लिए ही कार्यक्रम में आई थी। उसने कहा कि वह सीएम योगी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी। बच्ची ने कहा कि उसे बीती रात पता चला कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर आ रहे हैं। वह उनसे मिलना चाहती थी। इसलिए उसने सीएम योगी का चित्र बनाई और यहां तक आ गई। बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने ऑटोग्राफ दिया और उसका उत्साह भी बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |