Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जापान में सीएम योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरान अपने खान-पान के नियमों को उसी तरह से पालन करेंगे जैसे यहां करते हैं। सीएम योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे। सीएम योगी के लिए वहां विशेष इंतजाम किया गया है।

जापान में मुख्यमंत्री योगी के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है। यहां मुख्यमंत्री योगी के लिए खास जापानी 'मिसो सूप' तैयार होगा। जापानी 'टोफू' पनीर सीएम योगी की पहली पसंद बन सकता है। उबली हुई सब्जियां और सोया दूध भी मेनू का हिस्सा है। वहां उनके लिए बिना लहसुन-प्याज वाला सादा भोजन ही परोसा जाएगा।

सीएम योगी जापान में सुबह हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे। जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने सीएम योगी की पसंद का विशेष ध्यान रखा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश लाना और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। सीएम योगी का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और अनिवासी भारतीय सदस्यों ने किया।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि जापान में भारत की एम्बेसडर नगमा एम. मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह आदित्यनाथ की जापान की पहली यात्रा है। इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंड करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |