परीक्षा में नकल करने से रोका तो छात्र ने कर दी निरीक्षक की पिटाई
February 20, 2026
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। परीक्षा के दौरान नकल करने के दौरान पकड़े गए छात्र ने निरीक्षक पर हमला कर दिया है। जब इन्विजिलेटर ने छात्र को एग्जाम में नकल करने से रोका तो स्टूडेंट ने उस पर हाथ चला दिया। परीक्षा पर्यवेक्षक पर हमला करने वाले छात्र की पहचान शाहबाज के रूप में की गई है। ये पूरी घटना परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा हॉल में विवाद की यह घटना कलबुर्गी शहर के डॉ. मालाकारेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में हुई है। परीक्षा के दौरान शाहबाज नाम के एक स्टूडेंट ने अपने मोबाइल फोन से नकल करने की कोशिश की। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराजकुमार ने शाहबाज को नकल करते हुए पकड़ लिया और उससे आन्सर शीट ले ली।
मूलतः केरल के रहने वाला स्टूडेंट शाहबाज इससे नाराज हुआ हालांकि एन्सर शीट देकर वो परीक्षा हॉल से बाहर जाने लगा इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को कुछ कहा जिससे नाराज होकर शहबाज ने शिवकुमार पर हमला कर दिया और वहां से चला गया।
कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट के बर्ताव के बारे में पेरेंट्स को सूचना दे दी है और आगे के एग्जाम की इजाज़त नहीं देने का फैसला किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिनके साथ कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने गलत व्यवहार या मारपीट की थी।
