Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण


अमेठी। सरवणन टी. पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजित परेड के दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गई। इस परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया। साथ ही 112 पीआरवी एवं थानों के वाहनों में उपलब्ध भीड़ एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों को भी चेक किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की भी जांच की गई तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |