Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद में पत्नी ने करवा दी पति की हत्या


मुरादाबाद जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करवा दी है। जिले के थाना भोजपुर की शबीना का कहना है कि "मेरा पति मुझे मेरे प्रेमी से मिलने नहीं देता था, मुझे मारता पीटता था, परेशान होकर मैंने अपने प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी।" पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए शख्स की हत्या में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुरादाबाद के थाना भोजपुर के सिरसवा गोधी गांव निवासी अख्तर अली की शादी 19 साल पहले शबीना से हुई थी। इनका एक बेटा और पांच बेटियां हैं। लेकिन शबीना के प्रेम संबंध अपने बहनोई अल्ताफ से होने के कारण शबीना जब भी अल्ताफ से मिलती तब तब अख्तर के साथ उसका झगड़ा होता और मारपीट होती। अख्तर 27 जनवरी को कुछ सामान लेने गया था लेकिन वापस नहीं आया तब काफी खोजने के बाद 28 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 30 जनवरी को गांव की एक नहर में एक शव मिला। शव की पहचान अख्तर के रूप में हुई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तब पता चला पानी डूबने से उसकी मौत हुई है।

पुलिस पहले इस मामले को दुर्घटना मान रही थी लेकिन पुलिस को शबीना और अल्ताफ के बीच संबंध होने की सूचना मिली। ऐसे में पुलिस ने शबीना और अल्ताफ को पूछताछ के लिए बुलाया तो दोनों ने सारी कहानी बयां कर दी। शबीना ने बताया कि अल्ताफ के साथ पिछले 18 सालों से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। काफी परेशान होकर हमने मारने का प्लान बनाया और पानी में डुबाकर हत्या की।

एसपी देहात ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 30 जनवरी को थाना भोजपुर में सिरसवा गोदी गांव में नहर के किनारे एक शव मिला था जिसकी पहचान कराई गई तो ये शव गोदी गांव के अख्तर का था जिसकी 28 जनवरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें पानी में डूबने से उसकी मौत आई थी तब थाना भोजपुर में इस मामले में सुसंगत धाराओं में एक FIR पंजीकृत किया गया था। साथ ही जब इस सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक की पत्नी और उनके एक रिश्तेदार अल्ताफ में अवैध संबंध हैं। मृतक पत्नी को उससे मिलने को रोकता टोकता था इस कारण पत्नी और अल्ताफ ने दो लोगों के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया और साथ अख्तर की पानी में डुबाकर हत्या कर दी। इसमें चारों अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |