खांसी और खराश को दूर करने का जापानी तरीका, खाते ही होगा असर
February 25, 2026
बदलता मौसम बड़ा परेशान करता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी और गले की खराश परेशान करती है। एक बार खांसी हो जाए तो खांस-खांसकर लगा दर्द करने लगता है। दवाओं के साथ ऐसे कई घरेलू और असरदार उपाय हैं जिनसे खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे गले में हो रही खराश भी कम होगी, जिससे खांसी भी कम आएगी। जापान में भी लोग इस नुस्खे को आजमाते हैं। खांसी और गले की खराश को दूर करने के लिए जापानी लोग प्याज और शहद के इस उपाय को अपनाते हैं। इससे बहुत जल्दी गले को आराम मिलता है। अगर आप भी खांसी और गले की खराश से परेशान हैं तो एक बार ये उपाय जरूर करके देख लें।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खांसी और गले की खराश को दूर करने का उपाय बताकर पोस्ट किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जापान में लोग खांसी दूर भगाने के लिए इसे तरकीब को अपनाते हैं। इसके लिए आप एक मीडियम साइज का प्याज लें और प्याज को बिना काटे ही छील लें। अब प्याज में नीचे की ओर से चाकू की मदद से एक गड्ढा जैसा बना लें। इसमें करीब 2 चम्मच शहद डालें और आधा नींबू का रस निचोड़ दें।
गैस की फ्लेम ऑन करके प्याज को गैस के ऊपर रख दें। अब शहद को हल्का गर्म होने दें और इसमें 2 पिंच सेंधा नमक डाल दें। सेंधा नमक न हो तो आप कोई भी दूसरा नमक भी डाल सकते हैं। इसे हल्का गुनगुना होने पर गैस बंद कर दें। अब इस शहद को गुनगुना ही खा लें। इसके ऊपर आपको पानी नहीं पीना है। ऐसा करने से आपके गले में हो रही खराश और खांसी में काफी आराम पड़ेगा।
सर्दी खांसी दूर करने के लिए शहद और सेंधा नमक का ये उपाय भारत में भी लोग अपनाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे सर्दी के असर को कम करने में असरदार मानते हैं। इसके लिए आप ऐसे ही किसी बर्तन में शहद को गुनगुना कर लें। अब 2 चम्मच शहद में 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसे चाट लें, खांसी और खराश में काफी आराम मिलेगा।
