Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: किसान मोर्चा का किसान संवाद भव्य तरीके से संपन्न! निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को किया संबोधित


चांदा/सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड प्रतापपुर कमैंचा अंतर्गत कोथराखुर्द मेला वाली बाग में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी प्रांत की ओर से आयोजित किसान संवाद , जी-राम-जी एव बजट पर चर्चा कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। वही प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा चैधारी सिंह ने किसानों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट, मनरेगा के नए प्रावधानों और किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।मुख्य अतिथि चैधरी भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए समर्पित है।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष आर.ए. वर्मा, काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, मीना चैबे प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी,दिलीप पटेल, बृज नन्दन सिंह,काशी प्रसाद तिवारी,प्रधान व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रधान अरजो बृजेश मिश्रा, प्रधान पकड़ीकला जगदीश प्रसाद , पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र सिंह,पूर्व प्रधान देवी वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि नंदलाल गौतम (कोथरा खुर्द), प्रधान विजय कुमार दुबे (आनापुर), प्रधान बृजलाल प्रजापति (कुबेरशाह पट्टी),प्रधान प्रतिनिधि कैलाश गौतम सराय जुझार सहित कई ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।स्थानीय किसानों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस संवाद कार्यक्रम से उन्हें सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिली है। इस आयोजन तथा आयोजक का ग्रामीणों के द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |