Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः युवक पर लड़की भगाने का आरोप ,केस दर्ज


तिलोई/अमेठी।
मोहनगंज पुलिस ने एक युवक पर लड़की भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले एक  पीड़ित पिता ने पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनकी 19 वर्षीय लड़की घर पर बिना कुछ बताए कहीं चली गई।खेत में कार्य करने के बाद जब हम लोग घर पहुंचे तो लड़की घर से गायब थी।पास पड़ोस में काफी खोजबीन किए तो पता चला कि लड़की को जायस थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव अजीम का पुरवा का रहने वाला युवक कल्लर पुत्र राजेन्द्र भगा ले गया है।इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित युवक कल्लर पुत्र राजेन्द्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलास शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |