लखनऊ: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
February 24, 2026
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। सीएचसी निघासन में मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम द्वारा मरीज को उपचार व दवाएं वितरित की गई। विशाल मेगा कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय बद्री प्रसाद मौर्या एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप कुमार द्वारा किया गया। शिविर मे 437 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 48 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा भी दी गई। डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि आज मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज लोगों को खास कर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को झाड़ फूंक व ओझा हकीम से दूर रहकर मानसिक बीमारियों के इलाज को करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए डॉक्टर की टीम जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर अपनी सेवाओं को दे रही है।विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में जिला पुरुष अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा कैंप में मरीजों को देखा गया। इस दौरान उनके साथ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम उपस्थित रही। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि मानसिक रोग जैसे अनिद्रा, अवसाद, बेहोशी के दौरें आना, चक्कर आना, बुद्धि का कम विकास होना, भेद भाव, पूर्व जन्मों का अभिशाप, सिर मे दर्द, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, झाड फूक, उपरी शक्ति का प्रभाव, तनाव प्रबंधन, सुसाइड प्रिवेंशन आदि विषय पर जागरूक किया गया और बिना किसी झिझक के टीम के सामने आकर इलाज कराने और समाज मे व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ द्वारा निघासन क्षेत्र से आये उपस्थित जन समूह एवं सीएचओ, आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, अन्य कर्मचारियों को पम्पलेट वितरित कर बिमारी व उपचार के बारे मे विस्तार से बताया गया और परामर्श दिया गया। साईक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जिला पुरुष अस्पताल के कमरा नं. 02 मे दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ओ.पी.डी. के समय 8 बजे प्रातः से 2 बजे अपरान्ह और हेल्पलाइन नं. 9120984643 और मानसिक स्वास्थ्य टेली मानस टोल फ्री न.14416 (24×7) पर कोई समस्या होने पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , निघासन में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को टीम द्वारा इलाज किया जाता है।चिन्हित किये गये मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को नियमित आने व ईलाज का परामर्श दिया गया। शिविर मे 437 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 48 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा साईक्रेटिक नर्स विवेक कुमार मित्तल द्वारा प्रदान की गई। स्टाफ नर्स नीलम पाल द्वारा मरीजों की ब्लड शुगर 63 और बीपी 70 की जाँच की गई। शिविर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन से अधीक्षक डॉ कुलदीप कुमार, डॉ टी एन सिंह, डॉ संदीप कुमार सिंह एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहा।
