Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंजी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों में दिखा उत्साह


दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग नमो भारत ट्रेन में सफर कर रह हैं। सोमवार को लॉन्च होने के पहले ही दिन नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नेटवर्क ने अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की है, जो 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम (NCRTC) ने पहले कहा था, 'सोमवार को आखिरी ट्रेन के रात 10 बजे रवाना होने के साथ एनआरसीटीसी को उम्मीद है कि कुल यात्रियों की संख्या 1 लाख से अधिक हो जाएगी।' निगम ने आगे कहा कि यह इस कॉरिडोर पर अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक यात्री संख्या है।

मेरठ रैपिड ट्रेन में पहली बार सफर कर रहे यात्रियों के वीडियो सामने आए हैं। नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। यात्री 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगा रहे हैं। वहीं, यात्री मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से इस नई सेवा में सवार होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उद्घाटन के बाद से ही यात्रियों की टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। स्टेशन के कर्मचारियों ने पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें समझाया।

बता दें कि दिल्ली-मेरठ रेल ट्रैक सिस्टम (RRTS) 82.15 किलोमीटर लंबी है और इसकी गति 180 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इस नेटवर्क की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपये की है। दिल्ली से मेरठ तक आरआरटीएस से यात्रा का अनुमानित समय 55 मिनट है। सभी 16 स्टेशनों पर ट्रेनों का अंतराल 15 मिनट है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |