आगरा। बालूनी पब्लिक स्कूल (बीपीएस), दयालबाग में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता, कौशल विकास और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप, उद्यमिता प्रशिक्षण, लीडरशिप कार्यक्रम तथा समुदाय सेवा परियोजनाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री अभय डागा रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उनकी प्रेरक बातें सुनकर छात्र अत्यंत उत्साहित और प्रेरित नजर आए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
