Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नाश्ते में बनाएं रागी थोपा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर


हेल्दी नाश्ता खाने की चाहत है तो इसके लिए रागी थोपा बना सकते हैं। रागी से तैयार ये नाश्ता सभी को खूब पसंद आएगा। रागी थोपा बनाना आसान है और इसे खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है। रागी थोपा आपकी बॉडी को दिनभर के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है। गांव देहात में लोग आज भी रागी थोपा में देसी घी डालकर नाश्ते में खाते हैं। जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। फटाफट नोट कर लें रागी थोपा की रेसिपी।
रागी थोपा बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए रागी का आटा लेना है। दही या या छाछ लें और साथ में नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, प्याज चाहिए। इन सारी चीजों को पानी के साथ मिक्स कर लें और एक पतला मिश्रण जैसा तैयार कर लें। इस तैयार किए गए मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

दूसरा स्टेप- अब एक कढ़ाई या पैन लें और उसमें ये सारा रागी वाला मिश्रण डाल दें। गैस की फ्लेम मीडियम कर दें और इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। थोड़ी ही देर में ये हलवा जैसा गाढ़ा हो जाएगा। आप इसे हलवा नहीं बनाना चाहते हैं तो चीला की तरह भी बनाकर सेंक सकते हैं। बस ये चीला से थोड़ा मोटा बनकर तैयार होगा।

तीसरा स्टेप- जब रागी थोपा हलवा जैसा दिखने लगे तो समझ लें कि ये पककर खाने के लिए तैयार है। आप इसे गरमा-गरम देसी घी के साथ खा सकते हैं। घी के साथ खाने में इसका स्वाद लाजवाब लगता है। कुछ लोग इसे टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी या दही के साथ भी खाते हैं।
रागी के फायदे और विटामिन

रागी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। रागी में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। रागी आयरन, फाइबर और विटामिन का अच्छा सोर्स है। पाचन को बेहतर रखने में भी रागी से बनी चीजें मदद करती हैं। रागी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, यही वजह है कि इसे वजन घटाने वाले लोग अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |