Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी नेताओं का रिएक्शन! कोई कितना भी हो जाए शक्तिशाली, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर


दिल्ली शराब घोटाला मामले पर आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर आकर मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगे और अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब कोर्ट ने भी माना है कि वह कट्टर ईमानदार हैं।

इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के अलावा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी का पहला रिएक्शन आया है। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।'

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र था। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी। देश से माफी मांगो।'

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान पास में खड़े मनीष सिसोदिया भी देख रहे हैं। पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारद्वाज ने कहा, 'सोचिए दोनों बच्चे IIT से पढ़े और उनके IITian IRS रहे , CM पिता अरविंद केजरीवाल को जेल में सड़ाया गया। भाजपा की गंदी सोच पर लानत है।'

शराब पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर AAP नेता गोपाल राय ने कहा, 'कोर्ट का दिया गया ऐतिहासिक फैसला साबित करता है कि देश में अभी भी न्याय कायम है। इस फैसले से हमारे लोकतंत्र में उम्मीद जगी है।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |