Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला! करीब एक साल बाद हटाया मणिपुर में राष्ट्रपति शासन


मणिपुर से करीब एक साल बाद राष्ट्रपति शासन हटाया गया है. राज्य में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है. राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था. विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है. नए नियुक्त बीजेपी विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद अपने घर पहुंचे.

बीजेपी के 37 विधायकों में से 35 विधायक के अलावा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी की उपस्थिति में वाई. खेमचंद सिंह को मंगलवार (3 फरवरी 2026) को विधायक दल का नेता चुना गया था. राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |