Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संदिग्ध आतंकी अरशद खान फिर से गिरफ्तार


बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था। आतंकी की पहचान अरशद खान के रूप में हुई है।

आरोपी अरशद खान को शहर की सीसीबी पुलिस ने एक ग्रेनेड बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई, लेकिन अरशद खान अदालत में पेश होना बंद कर दिया, जिसके चलते अदालत ने वारंट और उद्घोषणा जारी की।

अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए ने अब उसे हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आज ही आतंकी धमाकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खबर है कि दिल्ली में आतंकी, लाल किले के सामने धमाका कर सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक के मंदिर को भी आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा एक्टिव मोड में है और IED हमले की साजिश रच रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार ये खबर सामने आई है कि 6 फरवरी को पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट हुआ था। लश्कर ए तैयबा के आतंकी इस विस्फोट का बदला लेना चाहते हैं। इस्लामाबाद में हुए विस्फोट में 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी। इसके बावजूद आतंकी भारत के मंदिरों को निशाना बनाना चाहते हैं।

इससे पहले 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास विस्फोट हो चुका है। इस घटना में 12 लोग मारे गए थे और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे।

गौरतलब है कि देश में आतंकवाद को लेकर सरकार और सुरक्षाबलों की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आतंकी संगठन चिढ़े हुए हैं और आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |