कन्नौज। चकबन्दी आयुक्त, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को ग्राम गंगधरापुर परगना व तहसील तिर्वा कन्नौज मे बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी श्रीमती रेशमा सहाय अध्यक्षता मे ‘ग्राम चैपाल’ का सफल आयोजन किया गया।
ग्राम चैपाल मे कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे मे अवगत कराया गया तथा कृषकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधानध् निस्तारण कराया गया। कृषकगणों को अवगत कराया गया कि ग्राम मे दिनांक 25.08.2017 को धारा-4 (2) का प्रकाशन हुआ है जिसके उपरान्त ग्राम मे अग्रेतर धाराओं का लक्ष्य प्राप्त कर धारा-9 का प्रकाशन दिनांक 12.12.2023 को पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान मे ग्राम के जोत चकबन्दी आकार पत्र-11 की तैयारी का कार्य प्रचलित है जिसमे चकबन्दीकर्ता द्वारा आकार पत्र-11 की जांच का कार्य किया जा रहा है। ग्राम चैपाल के समय उपस्थित आये कृषकगणों द्वारा ग्राम मे चकबन्दी कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने का अनुरोध किया गया है।
ग्राम के चकबन्दी अधिकारीध्सहायक चकबन्दी अधिकारीध्चकबन्दीकर्ताध्चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया जाता है कि ग्राम के आकार पत्र-11 की तैयारी अतिशीघ्र पूर्ण कर जोत चकबन्दी आकार पत्र-23 भाग-1 की तैयारी का कार्य मानक कार्य गुजारी के अनुरूप प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें एव ग्राम की चकबन्दी प्रक्रियाएँ निर्धारित अवधि मे पूर्ण कराये।
कार्यक्रम मे अनन्त सिंह (चकबन्दी अधिकारी) रविकान्त (चकबन्दीकर्ता) गिरेन्द्र कुमार (चकबन्दी लेखपाल) ग्राम प्रधान चकबन्दी समिति के सदस्यगण एवं ग्राम के सम्मानित कृषक उपस्थित रहे।
