Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः लम्भुआ में एसआईआर बना सियासी और प्रशासनिक विवाद! मीडिया से दूरी और मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने के आरोप से बढ़ा तनाव


सुलतानपुर । लम्भुआ क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया अब एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। आरोप है कि जब भी इस विषय पर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित होती है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा मीडिया को पूरी जानकारी नहीं दी जाती। बताया जा रहा है कि प्।ै गामिनी सिंगला बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज कर रही हैं, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों और कुछ राजनीतिक दलों ने चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी भी नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाया जा रहा है, तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है।

मीडिया जगत में भी यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बैठकों से मीडिया को दूर क्यों रखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रवासियों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और सभी मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |