Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा


आगरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी (अध्यक्ष जिला विज्ञान क्लब), मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता (महानगर अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार जैन सहित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद के 40 विद्यालयों से आए 210 विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, वूमेन सेफ्टी डिवाइस, चंद्रयान-3, मिसाइल लॉन्चिंग सिस्टम, 3क् होलोग्राम, रोड सेफ्टी, स्मार्ट इरिगेशन, रेनवाटर रोबोट जैसे कई नवाचारपूर्ण मॉडल प्रदर्शित किए।

निर्णायक मंडल में डॉ. रामनाथ गौतम, डॉ. राजेश पाराशर, डॉ. हरेंद्र नाथ शर्मा एवं दिव्या पांडे ने भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी का है और विज्ञान देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |