Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के लोग ध्यान दें! आज और कल इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित


दिल्ली में आज और कल यानी 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जलबोर्ड ने बताया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से संबंधित पाइपलाइन का मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई जगहों पर पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 11 फरवरी को हिरणकूदना, बक्करवाला गांव और लोकनायक पुरम में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, किशन गढ़ और महरौली स्वर्ण पार्क वगैरह में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। LIG पुल प्रहलाद और HR-ब्लॉक P.P. पुर के लोगों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

अर्जुन पार्क, इंद्र पार्क, नंगली सकरावती, प्रेम विहार, निरंजन पार्क, नगली विहार एक्सटेंशन, जेमिनी पार्क, घासीपुरा गांव, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार Ph-I,II, श्याम विहार से जुड़ी कॉलोनियां और दीनपुर गांव में पानी की किल्लत का सामना पड़ सकता है। इसके अलावा पपरावत गांव, नया बाज़ार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, रोशन मंडी, नाथूराम पार्क, दीपक विहार, अजय पार्क, मकसूदाबाद, किशन गढ़, महरौली, लोकेश पार्क, वीरेंद्र मार्केट, PTC झारोदा, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं, चुंगी नंबर-02 और लाल कुआं इलाके में भी गुरुवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि दिल्ली के रहने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पहले से ही काफ़ी पानी जमा कर लें। जल बोर्ड ने यह भी कहा कि जरुरत पड़ने पर 1916 और 26137216, 18001217744 नंबर पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड के मुताबिक, पानी के पाइपलाइन के मरम्मत के बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |