Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: सड़क हादसे में किशोर की मौत


उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में स एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने जीजा के साथ बाइक से बाजार जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक किशोर की पहचान प्रिंस 12 वर्ष  के रूप में हुई है, जो मोहनलालगंज तहसील के निगोहां थाना क्षेत्र का निवासी था। वह अपने जीजा के साथ बाइक पर पुरवा क्षेत्र की ओर जा रहा था। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गंदे नाले के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

परिजन प्रिंस को कानपुर से लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। प्रिंस के जीजा का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |