Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

AI समिट! कांग्रेस का चरित्र देश को कर रहा शर्मसार-किरेन रिजिजू


AI समिट में हुए हंगामे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का आचरण देश को शर्मसार कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न सिर्फ अपराध किया है, बल्कि देश के खिलाफ अपराध किया है और उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. रिजिजू ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें 'नासमझ' करार दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि AI समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है. उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाएं देश को बदनाम करती हैं और वैश्विक स्तर पर गलत संदेश देती हैं. रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस इस घटना को सही ठहराने की कोशिश कर रही है, जो और भी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे 'नंगा नाच' बताते हुए कहा कि विपक्ष को अपने व्यवहार पर आत्ममंथन करना चाहिए.

रिजिजू ने कहा कि विपक्ष को सरकार की नीतियों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन देश के खिलाफ प्रदर्शन करना या अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा करना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करने के बजाय देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की राजनीति कर रही है.

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही है और इसी हताशा में इस तरह के कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है, जिसके कारण पार्टी बौखलाई हुई है

रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं, जो उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और विश्व कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, जबकि विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में लगा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |