Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

श्रीनगर के डगपोरा में नहर में गिरा सेना का वाहन, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 9 जवान घायल


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार (21 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. सौरा के डगपोरा इलाके में एक बंकर गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 9 जवान घायल हुए. ये हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उमर हेयर के पास हुआ है.

ANI के मुताबिक वाहन चालक ने गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया था. इसी कारण गाड़ी फिसलकर नहर में जा गिरी. शुरुआत में CRPF के 7 घायल जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि बाद में 2 और घायल जवानों को इलाज के लिए SKIMS सौरा लाया गया है. सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के डगपोरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में CRPF के कई जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की पहचान नागिंदर सिंह (36) अजीत कुमार राम (36) राज किशोर राय (40) अमित कुमार यादव (38) राजधन राम (55) मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के तौर पर हुई है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें कई चोटें आई हैं.

जम्मू कश्मीर के राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को चलाए गए तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए. अधिकारियों के अनुसार नियंत्रण रेखा से लगे सुंदरबनी सेक्टर के नथुआ टिब्बा इलाके में सघन तलाश अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने इलाके में खून के धब्बों को चिह्नित किया है, जिससे ये पता लगता है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एके-47 राइफल, दो मैगजीन, तीन रकसैक, कंबल, राशन और कपड़े समेत कई अन्य सामान बरामद किए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |