Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 70 प्लस के वृद्ध जनों से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर आईटीआई राजापुर में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय भागीदारी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन नागरिकों की आयु 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, अथवा जिनके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक इस आयु वर्ग में आता है, वे अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाएं।सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी, रविवार को आईटीआई राजापुर में सुबह 10 बजे से आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड साथ लाना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित समयावधि में मौके पर उपस्थित रहकर कार्ड बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने यह भी बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां आम नागरिक स्वस्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और लाभ लेने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज। देशभर के पैनल में शामिल सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, भर्ती, दवाइयों और जांचों का सम्पूर्ण खर्च कवर। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |