Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जोन-7 और जोन-8 में नगर निगम का वृहद अतिक्रमण विरोधी अभियान, भारी मात्रा में सामान जब्त


लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर की गई। 

जोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सेक्टर-25 चैराहे के आसपास तथा मटियारी तिराहे से नौबस्ता मोड़ तक सड़क की दोनों पट्टियों, नालियों और नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान एक लोहे का काउंटर, तीन ठेलिया, दो तख्त, दो कुर्सियां एवं दो टेबल जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त तीन काउंटर, पांच ठेले, चार ठेलिया और तीन गुमटियों को मौके से हटाया गया। 

वहीं, जोन-8 में भी जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं 296 टीम के साथ वृहद अभियान चलाया गया। वृन्दावन गेट से सेक्टर-8 तथा कालिंदी पार्क के आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेले और खोपचे हटवाए गए। इस दौरान 01 लोहे की स्टूल, 03 लोहे की बेंच, 01 स्टैंडिंग बोर्ड, 02 ठेला, 01 लोहे की मेज, 01 गन्ना स्टैंड, 01 लोहे का कांटा, 02 स्टील मेज, 02 लकड़ी की बेंच, 31 प्लास्टिक स्टूल, 13 सिलेंडर, 03 प्लास्टिक कुर्सी, 09 टायर, 01 सोया चाप स्टैंड, 01 बड़ा भगोना (ढक्कन सहित) और 01 लोहे का काउंटर समेत अन्य सामान जब्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |