Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चिली में लिक्विड गैस ले जा रहा ट्रक पलटा और हो गया ब्लास्ट! 4 लोगों की मौत


चिली की राजधानी सैंटियागो में लिक्विड गैस ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद तेज विस्फोट हुआ और इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि टैंकर चालक ने नियंत्रण खो दिया था और इसी वजह से दुर्घटना हो गई, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि टैंकर चालक भी मृतकों में शामिल था। इस भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबद्ध था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विस्फोट स्थल से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। यह दुर्घटना सैंटियागो के उत्तरी इलाके रेंका में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 फरवरी की है, खौफनाक मंजर दिखा जब एक गैस से भरा टैंकर ओवरपास के नीचे सपोर्टिंग पिलर के पास जाकर पलट गया। पलटने के तुरंत बाद, बहुत ज़्यादा ठंडी लिक्विड गैस हाई प्रेशर में निकलने लगी। गैस के अचानक निकलने से चारों तरफ घना सफेद बादल तेजी से फैलता गया। उसके बाद टैंकर में बड़ा धमाका हुआ औऱ आग लग गई। धमाका इतना मजबूत था कि 150 से 200 मीटर के दायरे में कंपन महसूस की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बड़ा बादल तेजी से बाहर की ओर निकला घने कोहरे जैसा लग रहा था। उसकी जद में सड़क पर चल रही कारें और कई गाड़ियां आ गईं।

दमकलकर्मियों के मुताबिक, विस्फोट का असर करीब 150 से 200 मीटर के दायरे में महसूस किया गया और कम से कम 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने कहा कि कुछ मलबा तीन दुकानों में जा घुसा, लेकिन अभी तक और अधिक व्यापक नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैंटियागो महानगर क्षेत्र के गवर्नर क्लाउडियो ओरेगो के अनुसार, पांच लोग गंभीर हालत में हैं। ओरेगो ने कहा, "एक व्यक्ति का पूरा शरीर जल गया है और उसकी जान को तत्काल खतरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |