Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: आबकारी विभाग का गुडवर्क! 40 लीटर अवैध शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट


गौरीगंज/अमेठी। आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत,  जिलाधिकारी अमेठी  व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या  प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में आज गठित टीम द्वारा  ग्राम-हतवा,शंकरगंज तथा अमेठी,नट पुरवा,रेसी में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के  दौरान क्षेत्र-4 तिलोई  में थाना जायस व मोहनगंज के अंतर्गत ग्राम हतवा,शंकरगंज से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया 250 किलो ग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया इस कार्यवाही में ’02अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया स साथ ही ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु  सूचना देने की अपील की गई!एवं आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यवाही में सुश्री रानीसागर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 तिलोई मय स्टॉफ तथा सुश्री निधी सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 02अयोध्या मय स्टाफ श्री मनोज कुमार सुबोध कुमार,कौशल सिंह,मनोज कुमार,वेद प्रकाश, सिद्धार्थ सोमवंशी, अखिलेश, पवन कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही आबकारी सिपाही दबिश में सम्मलित रहें । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |