Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर


महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के साथ पुलिस की टीम की मुठभेड़ हुई है। जिले के भामरागढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले तथा गडचिरोली नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाडा जंगल परिसर में कल मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है, मुठभेड़ में जिला पुलिस दल के दो जवान भी घायल हो गए हैं।

आज सुबह इन इलाकों की तलाशी ली गई तो इस इलाके से 2 और नक्सलियों के शव, 1 पुरुष और 1 महिला की मिली है, अब तक कुल 3 नक्सलवादियों का शव मिला है। साथ ही 1 एके-47 और 2 एसएलआर भी मिला है।

तीनों मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल C60 के जवानों को नजदीकी अस्पताल अस्पताल में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके पहुंचाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भामराग के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों के साथ गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास यह अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा, 'बुधवार को हुई मुठभेड़ के परिणामस्वरूप दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ हुआ था। इस दौरान नक्सलियों का सामान बरामद हुआ था। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अन्य माओवादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |