Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिक्किम में 2 बार आया भूकंप, एक के बाद एक लग रहे झटकों से दहशत में लोग


पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले दो झटके महसूस किए गए। पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट पर 4.6 की तीव्रता वाला पहला भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह झटका काफी तेज था। गंगटोक, नामची, मंगन और पेलिंग जैसे इलाकों में भी महसूस किया गया।

घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और कई जगहों पर लोग डर के मारे चीखते हुए सड़कों पर पहुंच गए। इसके बाद मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। दोनों भूकंप में जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

बता दें कि सिक्किम भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है, क्योंकि यह हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा है। यहां इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स की टक्कर होती रहती है। राज्य में पहले भी कई बार मध्यम तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |