Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: विकासखण्ड भटवाड़ी की न्याय पंचायत बंद्राणी के जूनियर हाईस्कूल लाटा में आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने सुनी जनसमस्या! न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर में प्रस्तुत 21 शिकायतों में से 14 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण


उत्तराखड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी की उपस्थिति में आयोजन हुआ। 

न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी की उपस्थिति में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविरध्जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित जनसाधारण ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया जाएगा। 

न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35,  ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 39 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी एवं छोटे कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 35 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 46, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 15 लोगो को लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 42 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। श्रम विभाग द्वारा 10 लोगो फॉर्म देकर योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य बबीता रावत, ग्राम प्रधान लाटा पूनम नेगी, आकाश नेगी, गंगदेई, जलमा देवी, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी कुलदीप पंवार, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |