Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सचल दल द्वारा किया गया निरीक्षण! जिले के विभिन्न बाजारों से इकट्ठा किए जांच हेतु खाद्य पदार्थों का नमूना, 20 किलोग्राम खोया कराया गया नष्ट


प्रतापगढ़। जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथान हेतु दिनांक-19 फरवरी से 28 फरवरी तक होली अभियान के अन्तर्गत बाजार में विक्रय किये जा रहे खोया, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर, एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पर प्रभावरी रोकथाम हेतु प्रत्येक निर्माण इकाईध्रिलेबलरध्पैकरध्कोल्ड स्टोरेजध्भण्डारण इकाईध्अस्थाई भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों के प्रतिष्ठानों पर विशेेष कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों में स्थित थोकध्निर्माण इकाई के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया।

खाद्य सचल दल द्वारा रामपुर बावली तहसील लालगंज स्थित राम लाल स्वीट्स खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना संग्रहित करते हुए लगभग 20 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत रूपये 5000 है। 03 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए, एक खाद्य प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी की जा रही है। तहसील लालगंज स्थित खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से 20 खाद्य नमूनों की जॉच करते हुए, 26 खाद्यकारोबारकर्ता को ट्रेनिंग किया गया साथ ही 58 आमजनमान एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक किया गया। इस प्रकार एक विधिक नमूने को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, यादव संजय कुमार नन्हकू, डॉ0 तूलिका शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |