Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: डिजिटल जनगणना 2026 की तैयारियाँ तेज, बागेश्वर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ


उत्तराखड । कलेक्ट्रेट परिसर में आगामी जनगणना को लेकर समस्त चार्ज अधिकारियों, चार्ज सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की नई डिजिटल प्रणाली, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग तथा प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करें।  

मास्टर ट्रेनर हेमंत कुमार एवं यश चैधरी द्वारा प्रशिक्षण सत्र संचालित किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन प्रक्रिया तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। 

उप निदेशक जनगणना कार्य राजकुमार वनवासी ने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मोबाइल के माध्यम से घर-घर जाकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करेंगे। आरंभ से अंत तक जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनी रहे।

जनगणना दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रस्तावित है। साथ ही 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्व-गणना की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें नागरिक वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरांत प्रगणक द्वारा विवरण का सत्यापन किया जाएगा।

द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा, जबकि उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में यह कार्य 11 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक प्रस्तावित है। प्रत्येक तहसील एवं नगर क्षेत्र में चार्ज अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो जनगणना कार्य के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए उत्तरदायी होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |