Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिक्किम में रात 1 बजे से शुरू हुआ भूकंप का सिलसिला, तब से अब तक 12 बार हिली धरती


भारत समेत विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अब भारत के सिक्किम में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में रात 1 बजे से लेकर अब तक करीब 12 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर जानकारी दी है कि सिक्किम में आधी रात को भूकंप के तेज झटके लगे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 की मापी गई है। भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग में 10 किमी की गहराई में था। अब तक भूकंप के कारण किसी जान-मान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

सिक्किम के अन्य इलाकों में भी आधी रात से सुबह तक भूकंप के लगातार झटके लगे हैं। राज्य के गंगटोक, मंगन, नामची में 2 से लेकर 4 की तीव्रता तक के भूकंप के झटके लगे हैं। लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों को दहला कर रख दिया है। आपको बता दें कि धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने और इनमें घर्षण के कारण भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से 96 किलोमीटर की गहराई में था। आपको बता दें कि म्यांमार में साल 2025 में भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी। इस भूकंप के कारण करीब 5 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |