Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तेलंगाना में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार SUV कार; 4 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत


तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां के मिर्जागुडा में SUV कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में 4 छात्रों की मौत हो गई है। मृतकों में सूर्यतेजा, सुमित, निखिल और रोहित का नाम शामिल है। यह घटना रंगारेड्डी जिले के मोकिला पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।

सामने आए हादसे के वीडियो में दिख रहा है कि ये एक्सीडेंट कितना भयानक था। दुर्घटना के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। उसका ढांचा बुरी तरह बिगड़ गया। शायद इसी वजह से कार में सवार चार छात्रों की जान नहीं बच पाई।

सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ सुमित, IBS कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 20 साल थी। दूसरे मृतक का नाम निखिल था। उसकी उम्र भी 20 साल थी। इसके अलावा, इस हादसे में 18 साल के रोहित की भी जान चली गई। वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था।

इस हादसे में IBS कॉलेज में पढ़ने वाले सेकेंड ईयर के छात्र सूर्यतेजा की भी मौत हो गई। वह Mancherial का रहने वाला था। इस सड़क हादसे की चपेट में सुनकारी नक्षत्र भी हैं। वह भी कार में थीं। वह भी IBS कॉलेज में पढ़ती हैं। सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उनको इलाज के लिए आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां, उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है।

इस दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। ये जानकर कि उनके बच्चों की मौत हो गई है, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद बॉडी को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |