Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः कैलादेवी भवन में छप्पन भोग कार्यक्रम, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना


आगरा। राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी भवन में आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में खेरागढ़ (आगरा) से भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने सहभागिता की। यह धार्मिक आयोजन त्यागी राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जयप्रकाश त्यागी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने मातारानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |