Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह! कोहरे को देखते हुए वाहनों में लगाये गये रेट्रो रिफ्लेक्टर


जायस/अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पांचवें दिवस पर यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर नहर कोठी थाना फुरसतगंज में आमजनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन न चलाने व निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाने की अपील की गयी तथा जागरूकता संबंधी पंफ्लेट वितरित किये गये । कोहरे व धुंध को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये ।। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 185 वाहनों का चालान कर 2,25,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |