Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोईः रायबरेली में वकीलों पर दर्ज मुकदमा प्रकरण! तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन


तिलोई/अमेठी।
रायबरेली सिविल कोर्ट के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर सोमवार को तहसील तिलोई के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।और तहसील परिसर व बाहर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संकेत दिया कि यदि बात नहीं सुनी गई, तो आंदोलन और तेज होगा।रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को तहसील तिलोई मे बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट हुए।और तहसील परिसर के अंदर और बाहर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी कर मुकदमा वापस लेने की मांग की।तहसील तिलोई के अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया जब तक रायबरेली सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य वकीलों के खिलाफ शहर कोतवाली रायबरेली में दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।संगठन के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ला के अनुसार सिविल कोर्ट रायबरेली में वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमे और अमेठी जिले की मुसाफिरखाना में उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया से जुड़े मामले को लेकर तहसील तिलोई में आंदोलन और न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।साथी वकीलों को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।इस दौरान तहसील परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। प्रशासनिक अधिकारी आंदोलनरत अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,पवन शुक्ला,विजय शुक्ला,राम सिंह,पंकज अवस्थी, विवेक पाण्डेय,अख्तर हुसैन, श्याम मूर्ति यादव, अरविंद पाण्डेय,दलजीत सिंह,राम प्रकाश समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण सामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |