Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न


आगरा। मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में बीबीए व बीसीए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में चयनित शिक्षकों के अनुमोदन को स्वीकृति दी गई। लंबे समय से अनुपस्थित एक शिक्षक के मामले में समिति गठित कर आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इतिहास विभाग के एक शिक्षक के विरुद्ध शिकायत प्रकरण में आंतरिक जांच समिति की संस्तुति पर निर्णय लिया गया। एकल स्थानान्तरण व कर्मचारियों के स्थायीकरण से जुड़े आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल ऊंची करने, फेंसिंग, गेट निर्माण व मरम्मत के कार्यों को वित्तीय मंजूरी दी गई। अवस्थापनागत विकास हेतु “आगरा कॉलेज सामान्य विशिष्ट प्रयोजन निधि” के गठन तथा ‘महाराजा अग्रसेन शोध पीठ’ की स्थापना प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। बैठक में जिलाधिकारी, प्राचार्य सहित प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |