Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जोन 07 में प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं गंदगी के विरुद्ध चला विशेष अभियान! 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया


लखनऊ । नगर आयुक्त  गौरव कुमार के निर्देशों पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जोनदृ07 के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं गंदगी फैलाने के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में संचालित किया गया।अभियान के दौरान सुगामऊ, चाँदन, जरहरा गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों में दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस कार्यवाही में नगर निगम की 296 टीम के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रूपेन्द्र भास्कर एवं बृजेश प्रजापति उपस्थित रहे। टीम द्वारा क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं गंदगी फैलाने की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।निरीक्षण के दौरान जय महाकाल स्वीट्स, ओम डेली मार्ट एवं आर.एम. किराना स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित पॉलीथीनध्सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण पाया गया। मौके पर ही नगर निगम टीम द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों से लगभग 4 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई।नगर निगम द्वारा नियमानुसार संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित किया गया। प्रतिबंधित पॉलीथीनध्प्लास्टिक के उपयोग पर ₹10,000ध्- का जुर्माना लगाया गया, वहीं गंदगी फैलाने के आरोप में ₹14,000ध्- का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल ₹24,000ध्- की जुर्माना राशि वसूल की गई।अभियान के दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में यदि प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग या गंदगी फैलाने की पुनरावृत्ति पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध और अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |