Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने भाजपा की नीतियों का पैदल मार्च कर जताया जोरदार विरोध


प्रतापगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने एवं इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने के प्रयासों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियो ने कांग्रेस कार्यालय, से पैदल मार्च करते हुए शहीद उद्यान,कंपनी बाग पहुँचकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माला पहनाकर, जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया स उसी दौरान सभी साथियों ने महात्मा गांधी जी के भजन ष्रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीतारामष् गाकर नमन किया स

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है। पहले की यूपीए की केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी,राज्य को 10ः देना होता था , जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत केन्द्र व 40ः राज्य को देना होगा स जबकि उत्तर प्रदेश पर 7 लाख 69 हजार करोड़ का कर्ज है,इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और गरीब मजदूरों को नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध करती है।”

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिवध्प्रभारी प्रतापगढ़ नाजिमअली एवम जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रुप से कहा कि “मनरेगा में पहले काम तय करने का अधिकार ग्राम सभा को प्राप्त था, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार स्वयं काम तय करने जा रही है। यह पंचायतों के अधिकारों पर सीधा हमला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के अधिकार- आधारित कानून के रूप में पूरी मजबूती से लागू किए जाने की मांग करती है।”

जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह प्रिंशु एवम जिला महासचिव योगेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि “मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास, केंद्र की घटती वित्तीय जिम्मेदारी और ग्राम सभा के अधिकारों की कटौतीकृये सभी कदम गरीबों, मजदूरों और गांधी जी की विचारधारा पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और जनआंदोलन के माध्यम से इसका विरोध जारी रखेगी।”

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से  कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, इन्द्रानंद तिवारी,आर.पी वर्मा, सुरेश मिश्र, मो. हुजैफ, मौलाना वाहिद, मुन्ना लाल यादव,सरोज कश्यप,मीरा देवी गौतम,विजय प्रताप त्रिपाठी, रियाज सुल्तान,रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दुबे, चंद्रनाथ शुक्ल,सुरेश कुमार सरोज, डॉ.दीपक शुक्ला,राजेन्द्र वर्मा, अरबाज आलम, आशीष शुक्ल,आशिक अली, कृष्णा कांत शुक्ल, प्रभाकांत शुक्ल, शहजाद सलमानी,मोहम्मद दिलशाद,अंजनी कुमार पांडेय,हजारीलाल पटेल, पृथ्वीराज गौतम, मो. इदरीशी,आशीष यादव,बैजनाथ यादव,शुभम शुक्ल,मो.सद्दाम,विनोद त्रिपाठी , राम मनोहर,रबिन्द्र प्रताप सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |