Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मीरगंज: फास्ट ट्रैक कोर्ट में गवाही से पहले विवाहिता ने दी जान! प्रेमी के खिलाफ बयान को लेकर तनाव में थी युवती, टीन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या


बरेली ! भमोरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। करीब ढाई बजे 20 वर्षीय विवाहिता ने घर के पीछे बने टीन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसे 19 दिसंबर को फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपने पुराने प्रेमी के खिलाफ बयान दर्ज कराना था, जिसे लेकर वह लंबे समय से मानसिक दबाव में चल रही थी। मृतका की पहचान नन्ही पुत्री कल्लू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करीब दो साल पहले नन्ही गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। उस समय वह नाबालिग थी, जिसके चलते परिजनों ने युवक के खिलाफ भमोरा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

बाद में नन्ही की शादी कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव लाभारी निवासी दिनेश से करा दी गई थी। मृतका के पिता कल्लू साहू ने बताया कि नन्ही अपने पुराने प्रेमी के खिलाफ अदालत में गवाही देने को लेकर परेशान रहती थी और वह बयान नहीं देना चाहती थी। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।परिजनों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे जब घरवालों की नींद खुली तो नन्ही चारपाई पर नहीं मिली। तलाश करने पर वह घर के पीछे बने टीन शेड में फंदे से लटकी मिली। तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर भमोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार आंवला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |