Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कुम्हरावां से महिगवां सुबंशीपुर सड़क चैड़ीकरण का विधायक ने किया शिलान्यास! निरंतर बढ़ता विकास की तरफ बख्शी का तालाब - योगेश शुक्ला


लखनऊ। लखनऊ जिले की बखशी का तालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावाँ से महिगंवा सुबंशीपुर तक प्रस्तावित 7 मीटर चैड़ी सड़क के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लागत 12.23 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का मंगलवार दोपहर भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने सड़क भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। कहा कि इसके चैड़ीकरण से आवागमन और अधिक सुगम सुरक्षित एवं सुचारु होगा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत प्राप्त होगी। क्षेत्रीय लोगों को 

संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि निरंतर विकास के संकल्प के साथ बख्शी का तालाब आगे बढ़ रहा है, और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला, लखनऊ जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अतुल मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह,अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य गोविंद पाल, प्रधान महिगवां पुष्पा रावत, प्रधान उसरना सुनीत सिंह, प्रधान इंदारा अमित गुप्ता, प्रधान पलिया राहुल कृष्ण,उमेश पांडेय, सुशील मिश्रा,धीरज पांडे,उदयभान सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रमोद,तालुकदार सिंह, शिव गोविंद सिंह, सियाराम सिंह, बबलू तिवारी, विजय शुक्ला सहित क्षेत्रवासी अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |