Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: साइबर जालसाजों ने दो खाताधारक के खाते से उड़ाए रूपये, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले दो खाताधारक ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित सेक्टर डी एल डी ए कालोनी निवासी महावीर जैन महावीर के अनुसार वह 76 वर्षीय बुजुर्ग है। बीते 28 अक्टूबर को उसके एच डी एफ सी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 26 अक्टूबर को 31500 हैक करके सात बार में पार कर दिया। वही पीड़ित का कहना था उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर हेल्प लाइन सहित बैंक शाखा को सूचित कर कार्ड एवं खाते को ब्लाक करा स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार सेक्टर डी एलडीए कालोनी निवासी अमीर अहमद पुत्र स्व० अनवर अहमद  के अनुसार उसके एच०डी०एफ०सी० बैंक शाखा एलडीए के खाता  और कोटक महिन्द्रा के बैंक शाखा आशियाना के खाता से बीते 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 14,900 रूपये तथा कोटक महिन्द्रा बैंक खाते से 28,900 रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा साईबर ठगी के माध्यम से निकाल लिये है। और मेरे पास किसी प्रकार की कोई ओटीपी या काल मुझे नही प्राप्त हुई है। वही पीड़ित का कहना था उसने किडनी का ट्रासप्लान्ट हाल ही में पीजीआई हास्पिटल में हुई है।  जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ितों की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |