Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भाई को मारकर बगीचे में दफनाया, फिर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट


कर्नाटक के शिवमोग्गा से चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिस व्यक्ति ने डेढ़ महीना पहले अपने छोटे भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। वही उसका हत्यारा निकला, ये वारदात जिले के सोरबा टाउन में हुई। बड़े भाई ने पत्नी के साथ गलत संबंध रखने की वजह से छोटे भाई की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जब पुलिस गुमशुदगी के मामले की जांच कर रही थी, तभी इस बात का खुलासा हुआ। पता चला कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे बगीचे में दफना दिया था। जानकारी के आधार पर गड्ढा खोदकर शव को वहां से बरामद कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 28 साल का रामचंद्र करीब डेढ़ महीने पहले अचानक लापता हो गया। उसके भाई मालतेश ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू की तो मामले में बड़ा ट्विस्ट आया। पता चला कि मालतेश ने अपनी पत्नी के साथ गलत रिश्ते के चलते रामचंद्र की हत्या करके उसे बगीचे में दफना दिया था। पूछताछ के बाद बगीचे में गड्ढा खोदा गया जहां से रामचंद्र की डेड बॉडी मिली।

जांच में पता चला कि मालतेश अपने भाई रामचंद्र के अपनी पत्नी के साथ नाजायज़ रिश्ते से नाराज़ था। इसलिए, उसने उसे मारने का प्लान बनाया और पूजा के बहाने रामचंद्र को जेडीगेरे के पास एक बगीचे में ले गया,वहां उसने अपने भाई को शराब पिलाई। उसे एक खंभे से बांधकर गला घोंटकर मार डाला। हत्या से पहले उसने लाश को दफनाने के लिए एक गड्ढा खोदा। फिर उसने किसी को पता चले बिना लाश को गड्ढे में दफना दिया। हालांकि परिवार रामचंद्र के गायब होने से परेशान था, लेकिन उसने खुद को बेगुनाह बताया। हालांकि, जब पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच की, तो मर्डर की सारी कहानी सामने आ गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |