टांडा। टांडा थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व को क्षति पहुँचाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर अधिकारियों की लोकेशन साझा करने और अवैध खनन में सहायता करने का आरोप है।
यह कार्रवाई 29 नवंबर 2025 को अमित रंजन खान, अधिकारी रामपुर की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में कहा गया था कि अभियुक्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन साझा करता था। इसके अलावा, वह बिना वैध प्रपत्रों के उपखनिज से भरी ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने में मदद कर रहा था, जिससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था। थाना टांडा में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4ध्21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, मंगलवार को टांडा पुलिस ने अभियुक्त को भगतपुर तिराहा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक ग्राम मुस्तेकम दढियाल, थाना टांडा, जनपद रामपुर का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल थे।
