Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी में भाजपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारीयों ने की संगोष्ठी, विधायक हुए शामिल


लखनऊ। लखनऊ जिले में वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ द्वारा बखशी का तालाब स्थित श्रीपति लॉन में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई, संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक योगेश शुक्ला ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों  साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने धर्म आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था हम सभी साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अतुलनीय साहस को नमन करते हैं उनका सर्वोच्च बलिदान हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े लेकिन आस्था सत्य धर्म और न्याय के लिए दृढ़ता के साथ खड़े रहना चाहिए ।संगोष्ठी में वीर बाल दिवस पर एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। संगोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह अभियान के संयोजक विवेक सिंह, सह संयोजक सरदार नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, रवि प्रकाश तिवारी, मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |