Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: खनन माफियाओं का हौसला बुलंद ,ओबरा खनन क्षेत्र में हुई मौत का जिम्मेदार कौन-आशु

आशु दुबे ने कहा कि इधर मुख्यमंत्री गौरव दिवस मना रहे हैं उधर खदान में मनमाने तरीके से खनन हो रहा है जिसमे दर्जनों की दबने की सूचना आई हैं ।
सोनभद्र/ओबरा ।खनन क्षेत्र में हुए हादसे की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि जहां एक और उत्तर प्रदेश  के माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम ओबरा विधानसभा में चोपन में हो रहा है वही उसी से कुछ दूर दूरी पर हुए इतने बड़े हादसे , जिसमें गरीब मजदूर दब गए मर गए आखिर इसका जिम्मेदार कौन है जिले में पहले भी खनन को लेकर सोनभद्र चर्चा में रहा है खनन माफियाओ द्वारा अवैध रूप से मनमाना तरीके से खनन करके, मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट के ,बिना हेलमेट के, मनमाना गहराई करते हुए मजदूरों को भेजा जा रहा है और जिसका परिणाम यह हुआ कि आज वह अपने परिवार को छोड़कर चले गए ।आशु दुबे ने इसकी निंदा करते हुए इसकी पूरी जांच की मांग की और यह भी कहा कि ओबरा खनन क्षेत्र वही इलाका है जहां मौजूदा सरकार के मंत्री भी इस विधानसभा से आते हैं इसे देखना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करते हुए मृतक परिवार को कम से कम 20 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह सब कम है, जिला प्रशासन/ खनन प्रशासन से मांग किया कि इसकी न्यायिक जांच हो और जिम्मेदारियां पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |