शाहबाद: तुरंत सीएचसी पहुंचाकर एंबुलेंस कर्मी ने बचाई टीवी मरीज की जान! ऑक्सीजन लेवल डाउन होने से आई थी मरीज को समस्या
November 13, 2025
शाहबाद। ऑक्सीजन लेवल डाउन होने से टीवी मरीज के साथ आई समस्या के कारण परिजन परिजन चिंता ग्रस्त हो गए। आपको बताते चलें कि सोहना गांव की 53 वर्षीय लक्ष्मी को टीबी की समस्या थी दोपहर के समय उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया जिस कारण परिजनों 108 एम्बुलेंस को बुलाया। उसके बाद एम्बुलेंस स्टाफ ईएमटी विनीत कुमार ने समय पर पहुंच कर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में तैनात चिकित्सकों ने मरीज को प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मरीज की हालत बेहतर थी।
