जगदीशपुर: तबादले की दूसरी लिस्ट जारी होने की सुगबुगाहट से मचा हडकंप
November 20, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान द्वारा हाल मे ही जारी की गई तबादला लिस्ट से कई खाकी वर्दी धारी इधर से उधर हुए वहीं अब दूसरी लिस्ट जारी होने की सुगबुगाहट से वर्षों से एक ही स्थान पर जमें खाकी वर्दी धारियों की नींद हराम होकर हड़कंप मचा हुआ है।जनपद के गिने-चुने थाने जो चर्चाओं में आकर आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर खबरें अखबार की सुर्खियां में बनी रहती है। यही नहीं फरियादियों को थाना स्तर में न्याय न मिलने पर तहसील दिवस, समाधान दिवस पुलिस कप्तान आला अफसरो समेत प्रदेश के मुखिया तक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते रहते है। वहीं यदि कानून व्यवस्था की बात की जाए तो अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आकर कहीं चोरी कहीं छिनैती मारपीट व कहीं चाकू बाजी तो कहीं बालात्कार आदि घटनाओं का अंबार लगा रहता है।हाल में ही पुलिस कप्तान महोदया द्वारा अपराधिक घटनाएं कम करने एवं कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ थानेदारों व कांस्टेबलों के तबादले करके कानून व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया।अब जारी होने वाली है।दूसरी लिस्ट में उन खाकी वर्दी धारियों का नंबर आ सकता है।जो एक ही थाने में वर्षों से जमें रहकर मलाई छानने में मस्त हैं। अब उनकी नींद हराम होकर इस बात से चिंतित हैं कि दुसरी लिस्ट में मेरा नंबर न आ जाए। गौरतलब हो कि अब पुलिस कप्तान द्वारा तबादले की दूसरी लिस्ट कब तक जारी की जाती है।इसमें किस किस का नाम आयेगा इसको तो आने वाला समय ही बताएगा।परन्तु यह चिंता खाकी वर्दी धारियों के साथ साथ उन्हें और अधिक सता रही है। जो आए दिन दलाली व चापलूसी करने में मस्त रहते हैं।
.jpg)