Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम ने सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमणमुक्त, कीमत कई करोड रुपये आंकी गई


लखनऊ। नगर निगम द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम सोनई कंजेहरा की गाटा संख्या 555, क्षेत्रफल 0.9670 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में पशुचर भूमि यानी चरागाह के रूप में दर्ज है। यह भूमि किसान पथ से सटी हुई है, जिसके कारण इसका महत्व और भी अधिक है। भूमि के लगभग 0.500 हेक्टेयर हिस्से पर मिट्टी डालकर रास्ता बना लिया गया था, अस्थायी कब्जे कर लिए गए थे और अन्य निर्माण कार्य चल रहे थे।नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की मदद से सभी अवैध कब्जों को हटवाकर भूमि को मूल स्थिति में बहाल कर दिया। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। नगर निगम के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत कई करोड रुपये आंकी गई है। प्रशासन के लिए यह एक बडी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग और संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।भूमि पर दो बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं, जिनमें स्पष्ट लिखा है कि यह शासकीय संपत्ति है और किसी भी प्रकार का निर्माण या कब्जा सख्त वर्जित है। साथ ही, नगर निगम ने नियमित निगरानी की भी व्यवस्था की है ताकि भविष्य में कब्जा न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |