लखनऊ। भारत के सबसे बड़े और विश्वसनीय नेतर्् देखभाल नेटवर्क में से एक, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का बुद्धवार को ट्रिनिटी स्क्वायर,विभूतिखंड, गोमती नगर में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उद्घाटन किया। डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, डॉ. बशर अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर
अस्पताल सभी के लिए 31 दिसंबर तक मुफ्त् परामर्श के साथ जाँच, चश्में और सर्जरी पर विशेष छूट दे रहा है।
डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक नेत्र देखभाल की पूरी श्रृंखला प्रस्तुत् करता है, जिसमें लेजर और रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, जैसिक और रिफ्रेक्टिव सर्जरी, रेटिना और बिट्रियस सेवाएं, कॉर्निया और केराटोकोनस प्रबंधन, ग्लूकोमा, ऑकुलोप्लास्टी और पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी शामिल हैं।
इस अस्पताल मे डॉ. सौरभ तिवारी, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रिफ्रैक्टिव सर्जन, उन्नत मोतियाबिंद तकनीकों, लेजर विजन करेक्शन और जटिल ग्लूकोमा स्थितियों के प्रबंधन में दक्ष हैं। डॉ. नमिता अग्रवाल, एंटीरियर सेगमेंट सर्जन, कॉर्नियल विकारों, नेत्र सतह रोगों और एंटीरियर सेगमेंट पुनर्निर्माण पर मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ कार्य करती हैं। डॉ. प्रभव पुरी (पूर्व ।प्प्डै दिल्ली), मोतियाबिंद, विट्रियो-रेटिना और यूविया सर्जन, रेटिना विकारों, डायबिटिक रेटिनोपैथी और मैक्युलर रोगों में विशेषज्ञता रखते हैं।
इस मौके पर बोलते हुए राजयपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, ष्मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान ने उत्तर प्रदेश में इतने उच्च मानकों वाला केंद्र स्थापित किया है। दशकों से मेरा मानना रहा है कि मजबूत समाज की नींव ज्ञान, सेवा और ईमानदारी पर टिकी होती है। यह. नया अस्पताल इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है, जहाँ उन्नत तकनीक, चिकित्सीय उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता मिलकर लखनऊ और हमारे राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करती है।
डॉ. अशर अग्रवाल, चीफ बिजनेस ऑफिसर, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने कहा,ष्हमारा अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक और करुणामय दृष्टिकोण के साथ सबसे जटिल नेत्र रोगों को संभालने के लिए तैयार किया गया है। राज्य का तीव्र विकास, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, और मरीजों में बढ़ती जागरुकता इसे हमारी दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनाते हैं। आने वाले वर्षों में हम यहां अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
